छतीसगढ़ : मौसम ने बदली करवट, रायपुर में सुबह से छाए बादल

छतीसगढ़ : मौसम ने बदली करवट, रायपुर में सुबह से छाए बादल
Spread the love

रायपुर

राजधानी समेत प्रदेश भर का मौसम अचानक बदल गया है। उत्तर प्रदेश के ऊपरी हवा में बने चक्रवात का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिला। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकार्ड हुआ है। रायपुर में सुबह से ही बादल छाए रहे। इसके बाद बूंदाबांदी और फिर पेंड्रारोड में एक सेंटी मीटर बारिश रिकार्ड हुई है। एक या दो स्थानों पर अभी हल्की बारिश की संभावना है। रविवार को उत्तर प्रदेश के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बनने के कारण प्रदेश में तापमान ऊपर हो गया है।

इसकी वजह से रायपुर में भी बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट रिकार्ड हुई। रायपुर में अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिर गया है। यह 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो कि एक दिन पहले 29.2 डिग्री सेल्सियस था। कुछ घंटों बाद ही न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। यह 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है, रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम : मौसम विभाग के मुताबिक अभी राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!