धराशायी हुआ चीन सीमा को जोड़ने वाला पुल, 2 लोग घायल

धराशायी हुआ चीन सीमा को जोड़ने वाला पुल, 2 लोग घायल
Spread the love

नैनीताल

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा से जुड़ी सीमांत व्यासघाटी को जोड़ने वाला पुल रविवार को धराशायी हो गया। पुल के क्षतिग्रस्त होने से चीन सीमा में स्थित व्यासघाटी में बसे गांवों और ऐतिहासिक कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग का संपर्क टूट गया है। इस दुर्घटना में 2 लोग घायल भी हो गए हैं। धारचूला के उपजिलाधिकारी अनिल शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पुल धौलीगंगा पर बना हुआ था। उन्होंने बताया कि यह पुल कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग को जोड़ता है।

यह पुल वर्ष 2016 में आई आपदा के दौरान बनाया गया था। इसे वैली ब्रिज के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने बताया कि तवाघाट से आगे चीन सीमा को जोड़ने के लिए पिछले काफी समय से ग्रिप की ओर से सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। मालपा से आगे सड़क निर्माण के लिए निजी कंपनी गर्ग एंड गर्ग को ठेका दिया गया है। कंपनी की ओर से एक ट्राला में लादकर पोकलैंड मशील को पुल के पार ले जाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि जैसे ही मशीन पुल के बीचोंबीच पहुंची। पुल धराशायी हो गया।

उन्होंने बताया कि संभवत: मशीन के अत्यधिक भार से पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। इससे व्यासघाटी में बसे 7 गांवों का सम्पर्क टूट गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पैदल आने जाने के लिए तो फिलहाल मार्ग को तैयार कर लिया गया है लेकिन वाहनों की आवाजाही एकदम ठप हो गई है। दूसरी ओर सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में 2 लोग घायल हो गए हैं। यह निजी कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं, जो कि मशीन को पुल पार ले जा रहे थे। घायलों को पिथौरागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!