सरकार की नीतियों के खिलाफ देव याचना करेगी उत्तराखंड कांग्रेस

सरकार की नीतियों के खिलाफ देव याचना करेगी उत्तराखंड कांग्रेस
Spread the love

देहरादून

प्रदेश और केंद्र सरकार की तमाम जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ‘उत्तराखंड बचाओ देव याचना’ आंदोलन चलाएगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पांच चरणों में होने वाले आंदोलन में पीएम को पत्र लिखने से लेकर देवताओं से भाजपा की शिकायत करेंगे। कांग्रेस भवन में मंत्री प्रसाद नैथानी ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने प्रदेश के 28 मुद्दों पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पांच फरवरी से आंदोलन का ऐलान किया। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने तमाम जनविरोधी कानून लागू कर लोगों में असंतोष व रोष भर दिया है। नैथानी ने सरकार पर आंदोलनों को कुचलने का आरोप भी लगाया। कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है।

सरकारी कर्मचारियों की सुनी नहीं जा रही। इसके खिलाफ कांग्रेस केंद्र सरकार को पत्र लिखने से लेकर प्रदेश के विभिन्न देव स्थानों पर जाकर सरकार की शिकायत भी करेगी। पत्रकार वार्ता में एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रभुलाल बहुगुणा, सुरेंद्र रांगड़ समेत अन्य लोग मौजूद रहे। भू अध्यादेश संशोधन विधेयक 2019, देवस्थानम एक्ट, एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी श्रीकोट माल्डा टिहरी गढ़वाल से स्थानांतरण का विरोध, मेडिकल कॉलेजों में फीस वृद्धि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगें, भोजन माता व आशा कार्यकर्ताओं का दमन, शिक्षा प्रेरकों व 108 सेवा कर्मियों को नौकरी से निकालना, बिजली एवं पेयजल के करों में वृद्धि, प्रदेशभर के आइटीआइ प्रशिक्षण संस्थानों के बंद होने समेत 28 मुद्दों को कांग्रेस उठाने जा रही है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!