कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम में ताजा बर्फबारी

कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम में ताजा बर्फबारी
Spread the love

श्रीनगर

कश्मीर के गुलमर्ग के विश्व प्रसिद्ध स्काई रिजॉटर्, पहलगाम और राज्य के अन्य भागों में मंगलवार सुबह से हल्की बर्फबारी हो रही है जिससे यहां का तापमान सर्द बना हुआ है। कश्मीर घाटी में हालांकि रात के तापमान में सुधार हुआ है जबकि अगले 24 घंटों में यहां हल्के से मध्य स्तर तक बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण यहां अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम स्तर तक हिमपात के आसार हैं।

उन्होंने कहा गुरुवार तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है जबकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार से बर्फबारी के आसार हैं। उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में दो इंच तक बर्फबारी हुई है जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कोंगडोरी और अपरवात में भी मध्यम से भारी हिमपात हुआ है। स्काई रिजॉटर् में रात का तापमान सोमवार की तुलना में पांच डिग्री सुधरा और माइनस आठ डिग्री रहा।

होटल के एक कर्मचारी ने बताया कि सुबह से हिमपात के कारण पर्यटक इसका मजा ले रहे हैं जहां कई फीट तक बफर् जमी हुई है। श्रीनगर में भी सुबह से ताजा बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ जहां घरों की छत, पेड़, बिजली के खंबे, मैदानी इलाके और सड़के बफर् की चादरों से ढकी हुई है। न्यूनतम तापमान में हालांकि थोड़ी गिरावट देखी गई। मौैसम विभाग के प्रवक्ता ने कहा यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जो पहले माइनस 2.4 डिग्री था।

पहलगाम में भी पांच इंच तक बफर् जमी रही जिसके कारण तापमान ठंडा रहा लेकिन रात का तापमान सामान्य रहा। पहलगाम में रात का तापमान माइनस 3.9 डिग्री दर्ज किया गया। चंदनवारी सहित पहलगाम के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई जबकि बाबा अमरनाथ गुफा और इसके आसपास के क्षेत्रों में मध्यम हिमपात हुआ। उत्तर कश्मीर के अन्य भागों में भी ताजा बर्फबारी हुई जबकि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के कुछ स्थानों पर भी हिमपात हुआ।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!