मिशन गगनयान से पहले व्योम मित्र को अंतरिक्ष में भेजेगा इसरो

मिशन गगनयान से पहले व्योम मित्र को अंतरिक्ष में भेजेगा इसरो
Spread the love

बेंगलुरु

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी गगनयान परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए इसरो ने कमर कस ली है। इस मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान के लिए 2022 के शुरुआती महीने का लक्ष्य निर्धारित है। गगनयान की उड़ान से ठीक पहले इसरो ‘व्‍योमम‍ित्र’ को अंतरिक्ष में भेजेगा और वहां पर मानव शरीर के क्रियाकलापों का अध्‍ययन करेगा। यह ‘हाफ ह्यूमनॉइड’ (इंसानी) रोबॉट अंतरिक्ष से इसरो को अपनी रिपोर्ट भेजेगा। इसरो ने बुधवार को व्‍योममित्र को दुनिया के सामने पेश किया और इसकी खूबियों के बारे में बताया। इसरो के वैज्ञानिक सैम दयाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, व्‍योममित्र अंतरिक्ष में एक मानव शरीर के क्रियाकलापों का अध्‍ययन करेगा और हमारे पास रिपोर्ट भेजेगा। हम इसे एक परीक्षण के रूप में अंजाम दे रहे हैं। ‘व्योममित्र’ अपने आप में बेहद खास रोबॉट है। यह बात कर सकता है और मानव को पहचान सकता है। यह रोबॉट अंतरिक्षयात्रियों के द्वारा किए जाने वाले किए जाने वाले क्रियाकलाप की नकल कर सकता है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!