‘तानाजी’ में तबाही मचाने के बाद एक बार फिर से धमाका करने आ रहे हैं अजय देवगन

‘तानाजी’ में तबाही मचाने के बाद एक बार फिर से धमाका करने आ रहे हैं अजय देवगन
Spread the love

मुंबई

बॉलीवुड अजय देवगन इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अजय देवगन की तानाजी हाल ही में रिलीज हुई हैं। इस फिल्म ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। अजय देवगन इस फिल्म के साथ यहीं रूकने का नाम नही ले रहें। जी हां, अजय देवगन एक और फिल्म में नज़र आने वाले हैं। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन सुपरहिट फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड निर्देशक फराह खान, रोहित शेट्टी के साथ मिलकर‘सत्ते पे सत्ता’का रीमेक बनाने जा रही है। अस्सी के दशक में प्रदर्शित फिल्म सत्ते पे सत्ता में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए पहले ऋतिक रोशन को कास्ट किये जाने की बात थी लेकिन बात नहीं बन सकी। कहा जा रहा है कि अब सत्ते पे सत्ता के रीमेक के लिए अजय देवगन को अप्रोच किया गया है। कहा जा रहा है कि अजय ने इसके लिए हामी भर दी है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!