महागठबंधन में मची उठापटक के बीच बोले कुशवाहा- शरद यादव हों पार्टी का चेहरा

महागठबंधन में मची उठापटक के बीच बोले कुशवाहा- शरद यादव हों पार्टी का चेहरा
Spread the love

पटना

बिहार में महागठबंधन के चेहरे को लेकर पार्टी में उठापटक मची हुई है। इसी बीच महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव को महागठबंधन के चेहरे के रूप में पेश किया जाए। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव की पार्टी राजद उनके छोटे बेटे तेजस्वी को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एकतरफा मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

वहीं महागठबंधन में शामिल कुशवाहा ने गुरूवार को कहा कि लालू जी बाहर रहते तो ठीक है पर वह आज बाहर नहीं हैं तो स्वभाविक रूप से एक ऐसा चेहरा चाहिए। उसमें शरद यादव जी हैं और जहां तक मुख्यमंत्री की बात है तो मुख्यमंत्री कौन होगा वह तो फिर मिलकर तय होगा।

वहीं राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी का कोई विकल्प नहीं है। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर पसंद और योग्य हैं। शरद यादव एक राष्ट्रीय नेता हैं। उन्हें राज्य में विशिष्ट भूमिका तक सीमित नहीं किया जा सकता है।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार विधानसभा चुनाव में राजग के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। वहीं इस चुनाव में प्रदेश के विपक्षी महागठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा, यह अभी महागठबंधन के घटक दलों के बीच अब तक तय नहीं हो पाया है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!