21 मार्च राशिफल : कुंभ राशि वालों की मेहनत आज रंग लाएगी, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता

21 मार्च राशिफल : कुंभ राशि वालों की मेहनत आज रंग लाएगी, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता
Spread the love

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18)

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। कामकाज की बात करें तो आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर आपका अनियंत्रित गुस्सा आज आपका बड़ा नुकसान करा सकता है। आपकी गैरजिम्मेदाराना हरकत की वजह से वरिष्ठ आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वापिस ले सकते हैं। आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्त रहेगा, इस वजह से आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। आज बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उनकी उपलब्धियों पर आप गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 12 से शाम 5:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19)

अगर आपका कोई महत्वपूर्ण काम अटका हुआ है तो मुमकिन है आज वो पूरा हो जाएगा जिससे आप राहत की सांस लेंगे। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। आज जीवनसाथी का प्यार भरा व्यवहार आपका दिन और भी खुशनुमा बना देगा। आज आप अपना बचा हुआ समय बच्चों के साथ बिताना पसंद करेंगे जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा। माता पिता का भी सहयोग आपको मिलेगा। गप्पेबाजी और अफवाहों से दूर रहें। दफ्तर में अपना ध्यान काम पर ही लगाएं। मानसिक शांति के लिए आप किसी दान पुण्य के काम में सहभागिता करेंगे, इससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में फैसले खुद ही लें। दूसरों के कहने पर पैसों सा जुड़ा कोई काम न करें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20)

आज ज्यादातर मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आपका बढ़ा हुआ आत्मविश्वास आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में आपकी मदद करेगा। आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके लिए दूसरों से ज्यादा खुद से लिए हुए फैसले ज्यादा मायने रखेंगे। आप अपनी बात पर अड़े रहेंगे। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आप अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव का आनंद उठाएंगे। अगर आप सिंगल हैं और आपको प्रेम प्रस्ताव मिलता है तो ऐसे में आपको उनकी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए बल्कि एक मौका जरूर देना चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बेहतर साबित होगा। आज पिता की ओर से आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक 

कर्क (जून 21 से जुलाई 21)

पैसों के मामले में आज आपको सोच समझकर अपने फैसले लेने होंगे। आज आप ज्यादा खर्च करेंगे तो अपनी आर्थिक स्थिति को स्थिर रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। उच्च अधिकारियों की सलाह से आज आपका कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आप कोई कठिन कार्य आसानी से पूरा कर सकते हैं। आप व्यापार करते हैं तो आज कोई बड़ा काम आपके हाथ लग सकता है। आप ईमानदारी से मेहनत करेंगे तो आपका व्यापार तेजी से आगे बढ़ेगा। भविष्य में इसका उचित लाभ आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार आएगा। पिछले कुछ दिनों से उनका बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं था लेकिन आज वे आपके साथ नरमी से पेश आएंगे। आप भी अपनी नाराजगी छोड़ दे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 2 बजे

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21)

आज कोई आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकता है। आप उन्हें नजरअंदाज करें अन्यथा बेवजह की बातों में आपका कीमती समय नष्ट हो जाएगा। आज आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। आपके दुश्मन आपके बारे में अफवाह फैलाकर आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। काफी दिनों से जीवनसाथी के साथ आपकी खटपट चल रही थी लेकिन आज आपको अपनी गलती का एहसास होगा और आपको अपने प्रिय की असली अहमियत का पता चलेगा। आर्थिक तौर पर अपने फैसले सोच समझ कर लें क्योंकि आज अनुमान के आधार पर पैसा लगाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू रखने की जरूरत है। आप नियमित रूप से व्यायाम करें। रोमांटिक लाइफ में परेशानी आ सकती है लेकिन आप चाहें तो इससे बच सकते हैं। बेहतर होगा आप ऐसे किसी विषय पर बात न करें जिससे आप दोनों के बीच तकरार हो जाए।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर)

आज आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद उठाएंगे। पिछले कुछ समय से आप अपने जीवनसाथी पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे थे लेकिन आज आप उनकी सारी शिकायतें दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आप अपने दिन को खास बनाने के लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर प्रेमी जोड़ों को तनावपूर्ण परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके पार्टनर के शक करने की आदत की वजह से आज आप दोनों के बीच बड़ा विवाद हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फायदा होगा। आप अपना पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। माता पिता का स्नेह मिलेगा। आज माता की ओर से कुछ लाभ संभव है। उनकी मदद से आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार, आपके सभी काम सुचारु रूप से पूरे होंगे।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 27
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22)

ईमानदारी से मेहनत करें, आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे संघर्ष के बाद कामकाज के मोर्चे पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज आपकी किसी समस्या का समाधान होगा और आपका कारोबार बढ़ाने का सपना जल्द ही पूरा होगा। हालांकि आप किसी भी मामले में जल्दबाजी न करें तो अच्छा होगा। दांपत्य जीवन में आज समस्या आ सकती है। आप अपने जीवनसाथी से किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें, नहीं तो आप दोनों के बीच तनाव संभव है। इस समय अपने खर्चों पर लगाम लगाने में ही आपकी भलाई है अन्यथा आपका बजट असंतुलित हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में प्यार ही प्यार रहेगा। आज आपके पार्टनर आपको कोई खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। संतुलित आहार के साथ रोजाना व्यायाम भी करें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20)

आपके कड़वे बोल आज किसी अपने का दिल दुखा सकते हैं इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने शब्दों पर ध्यान दें। इस तरह बिना सोचे समझे कुछ भी कहना ठीक नहीं है। काम का बोझ और पारिवारिक मुद्दे आपके तनाव की वजह बन सकते हैं। ऐसे में आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला न करें। कामकाज से जुड़े मामलों में इस समय जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने में ही आपकी भलाई है। आज आप अपनी परेशानियां जीवनसाथी के साथ बांट सकते हैं। उनकी कोई सलाह आपके काम आ सकती है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आप अपने पार्टनर के साथ आज बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। बेहतर भविष्य की योजना बनाना बुरा नहीं होता लेकिन व्यर्थ की चिंता आपको मानसिक तनाव दे सकती है। सकारात्मक सोच के साथ कड़ा परिश्रम करिए, सफलता आपके कदम जरूर चूमेगी।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 10:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर)

रोमांचक दिन रहेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ अपनी पसंद की जगह पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर आज आप सोच समझकर खर्च नहीं करते तो कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है। आज आप किसी बात को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे और बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपना दिमाग शांत रखें और अपने जरूरी कार्यों पर ध्यान दें। पारिवारिक मामलों को सुलझाने का यह उचित समय है। आप अपने बड़ों के साथ आज कुछ मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। आपकी सेहत की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: प्रातः 5:05 से दोपहर 3:10 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी)

आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। आज अचानक कोई बड़ा आर्थिक फायदा मिलने से आपकी सारी वित्तीय समस्याओं का समाधान हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर निजी जीवन में आज स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। अपने बच्चों को अपनी उदारता का फायदा उठाने न दें। अगर वे बेवजह की जिद्द करते हैं तो उन्हें प्यार से समझाने को कोशिश करें। कामकाज को लेकर लंबे समय से प्रयास के बाद भी आपको उचित परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता जरूर दिलाएंगे। जरूरत से ज्यादा तनाव आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकता है। आज दफ्तर में ज्यादा समय बिताना आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। आपके जीवनसाथी इस बात को लेकर आपसे नाराज रह सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी)

कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आपके वरिष्ठ आपके काम से नाखुश चल रहे थे तो आज आपका लाजवाब काम खुद ही आपकी असली कीमत उन्हें बताएगा। आज सभी समझ पाएंगे कि आप किसी से भी कम नहीं हैं। आपके अंदर कठिन से कठिन कार्य को पूरा करने की काबिलियत है। आज आप अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ कुछ बढ़िया समय बिताएंगे जिससे आपको मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। पैसों की बात करें तो आज आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है और दिन चढ़ने पर आपको वित्तीय लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आज जमीन जायदाद से जुड़ा कोई अटका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा और आपको उनका सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च)

आपके लिए आज का दिन तनाव भरा रह सकता है। आज आप अपनी ही उलझनों में उलझे रहेंगे। मानसिक तनाव बढ़ेगा और आप काफी दबाव महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा नहीं है। इस तरह मनोरंजन और ऐशो आराम की चीज़ों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करके आप अपनी वित्तीय स्थिति को कमजोर कर रहे हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके अपने आपसे नाराज हो जाएं। बेहतर होगा आप आप अपने परिजनों की बातों पर ध्यान दें। जीवनसाथी पर अपनी राय न थोपें और न ही किसी भी बात का दबाव डालें। आपको उनकी इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी गौर करने की जरूरत है। यात्रा के लिए दिन अच्छा नहीं है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!