राज्य सरकारों को पीएम मोदी का आदेश, सख्ती से करवाएं लॉकडाउन का पालन

राज्य सरकारों को पीएम मोदी का आदेश, सख्ती से करवाएं लॉकडाउन का पालन
Spread the love

नई दिल्ली

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 400 को पार कर गई है। इस बीच केंद्र सरकार ने राज्यों को हिदायत दी है कि वो लॉकडाउन का पालन सख्ती से करवाएं। साथ ही कहा है कि जो लोग इसे नहीं मान रहे हैं उनपर तुरंत कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। 31 मार्च तक देश के 82 ज़िलों में लॉकडाउन के आदेश दिए गए हैं।

कोरोना वायरस के फैलने से रोकने के लिए मोदी सरकार ने कई बड़े फैसले किए थे। अगले 31 मार्च तक के लिए सारी पैसेंजर ट्रेन, मेट्रो और अंतरराज्यीय बसों के परिचालन को रद्द कर दिया गया है। ये सारे फैसले एक हाई लेवल मीटिंग में लिया गया था। जिन 82 जिलों में अब तक कोरोना वायरस के केस मिले हैं। वहां की राज्य सरकारों को कहा गया है कि वो जरूरी चीजों और सेवाओं को छोड़ कर बाकी चीजें बंद कर दें।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!