DD National रामायण का प्रसारण शुरू
सोशल मीडिया डेस्क दर्शकों की भारी मांग के बाद दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण शुरू हो गया। रामानंद सागर के निर्देशन में बनी रामायण का प्रसारण शुरू करने के लिए सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार मांग कर रहे थे सरकार ने रामायण के साथ ही बीआर चोपड़ा द्वारा निर्देशित महाभारत का प्रसारण भी शुरू कर दिया है।
प्रसारण के बाद से ही ट्विटर पर रामायण ट्रेंड हो रही है Ramayan पर सुबह 11.40 बजे तक 65 हजार से ज्यादा यूजर्स ट्वीट्स कर चुके हैं रामायण के चलते डीडी नेशनल भी ट्रेंड में आ गया सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक DDNational हैशटैग के साथ ही दूरदर्शन टॉप 3 में ट्रेंड करते रहा इस पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने रामायण देखते हुए परिवार के साथ वाली फोटोज शेयर की किसी यूजर ने प्रसारण के लिए पीएम का शुक्रिया किया तो किसी ने टीवी के स्क्रीनशॉट शेयर किए।