बड़ा इंसान गलत करता है तो उसके खिलाफ हमारी आवाज सुनी जाएगी…?

बड़ा इंसान गलत करता है तो उसके खिलाफ हमारी आवाज सुनी जाएगी…?
Spread the love

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की सरकार पर उन्नाव दुष्कर्म कांड और पीड़िता के साथ हुए हादसे पर ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि अगर कोई रसूख वाला-बड़ा इंसान कुछ गलत करता है तो उसके खिलाफ हमारी आवाज सुनी जाएगी क्या? ये बाराबंकी की छात्रा का बालिका जागरूकता रैली के दौरान उप्र सरकार से उठाया गया सवाल है। यही सवाल आज यूपी की हर महिला और बच्ची के मन में है। बीजेपी जवाब दो..? बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत बाराबंकी के आनंद भवन विद्यालय में एक कार्यक्रम में एएसपी आरएस गौतम ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सचेत होने को लेकर जानकारी दे रहे थे। इसी दौरान एक छात्रा ने एएसपी से सीधा सवाल करते हुए पूछा कि आपके कहने के मुताबिक अगर हमारे साथ कुछ गलत हो तो हम टोल फ्री नंबर पर फोन करके पुलिस को जानकारी दें। लेकिन हम जिसकी शिकायत कर रहे हैं, अगर उसे इस बात का पता चल गया और उसने मेरा उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की तरह एक्सीडेंट करा दिया तो क्या होगा? छात्रा ने आगे कहा कि पुलिस मेरी कैसे मदद करेगी? क्या विरोध करने पर मुझे न्याय मिलेगा? क्योंकि उन्नाव में एक लड़की के साथ एक विधायक ने गलत काम किया और अब जब वह उसके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है, तो उसका एक्सीडेंट करा दिया गया। जिससे अब वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड रही है। उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता अपने परिजनों समेत रविवार को रायबरेली में हादसे का शिकार हो गई थी। कार और ट्रक की टक्कर में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई, जबकि हादसे में वकील महेंद्र सिंह चौहान और रेप पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़िता का इलाज केजीएमयू में चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, वकील महेन्द्र सिंह की हालत पहले से कुछ बेहतर बताई जा रही है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!