CG: कांग्रेसी नेता पवन दुबे अश्लील वीडियो साझा करने के आरोप में गिरफ्तार

CG: कांग्रेसी नेता पवन दुबे अश्लील वीडियो साझा करने के आरोप में गिरफ्तार
Spread the love

बिलासपुर
छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के एक कांग्रेसी नेता पवन दुबे को बीते एक व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता पवन दुबे को उनके इस कृत्य के लिए उन्ही की पार्टी की स्थानीय महिला नेताओं द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वीडियो पर महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी पदाधिकारियों से इस पर आपत्ति जताते हुए पवन दुबे से कहा था कि वे इस वीडियो को ग्रुप से हटाए और ग्रुप में सबसे माफी मांगे। हालांकि दुबे ने ऐसा नहीं किया, जिसके बाद कांग्रेस महिला नेताओं ने दुबे के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बीते दिनों कांग्रेस के जिला संयुक्त सचिव पवन दुबे ने एक पोर्न वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया था। दुबे ने एक युवती का अश्लील वीडियो पोस्ट किया था और अनुच्छेद 370 हटने के बाद आया पहला रुझान” लिखा था। इस वीडियो को देखकर महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी पदाधिकारियों के सामने आपत्ति जताई और आरोपी पवन दुबे को वीडियो हटाने के साथ व्हाट्सएप ग्रुप में माफी मांगने को कहा। पर दुबे द्वारा न तो वीडियो हटाया गया और ना ही माफी मांगी गई। लिहाजा, ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष समेत अनेक महिला नेताओं ने बुधवार को मामले की शिकायत थाने में दर्ज करा दी, जिसके बाद शुक्रवार को उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!