कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित बेलगावी जिले का आज हवाई निरीक्षण करेंगे गृहमंत्री शाह

कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित बेलगावी जिले का आज हवाई निरीक्षण करेंगे गृहमंत्री शाह
Spread the love

बेंगलुरु
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित बेलगावी इलाके का हवाई निरीक्षण करेंगे। देश के दक्षिण व पश्चिम के पांच राज्यों में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात में बीते चार दिनों में 136 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे बुरे हाल केरल के हैं जहां 57 लोगों की मौत हुई और करीब 1.65 लाख लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।
केरल के वायनाड में भी बारिश ने तबाही मचा रखी है। यहां अब तक बारिश से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वायनाड से सांसद राहुल गांधी रविवार को बाढ़ का हाल जानने पहुंचेंगे। वायनाड के उप जिला कलक्टर एनएसके उमेश ने बताया कि पुथुमाला में चाय बागान में हुए भूस्खलन के मलबे से हजार लोगों को बचा लिया गया है। खराब मौसम की वजह से राहत कार्य प्रभावित हो रहा है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!