एक नवविवाहिता की जहर देकर और फिर उसका गला दबाकर निर्मम हत्या, परिजन फरार

एक नवविवाहिता की जहर देकर और फिर उसका गला दबाकर निर्मम हत्या, परिजन फरार
Spread the love

पटना
बिहार के गोपालगंज में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की जहर देकर और फिर उसका गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मृतका के परिजन शव को गर में लावारिस छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना बरौली के देवापुर की है। मृतका की महज तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में गहने, डबल डोर फ्रीज, एसी और वॉशिंग मशीन की मांग कर रहे थे।
22 वर्षीय मृतका का नाम गिरजा देवी उर्फ वर्षा है। वह बरौली के देवापुर निवासी चंद्रकांत शुक्ला की पत्नी थी। बताया जाता है कि मृतका वर्षा का मायका थावे के गवंदरी में है। मृतका के परिजनों के मुताबिक उसको शनिवार की देर शाम पहले जहर देने की कोशिश की गई। जहर देने के बाद उसका गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इसकी सुचना मायके वालो को मिली तो वे मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को लेकर अस्पताल में पहुंचे। लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के गले में गहरे जख्म के निशान हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!