चीन : ‘लेकिमा’ तूफान का कहर, 44 लोगों की मौत

चीन : ‘लेकिमा’ तूफान का कहर, 44 लोगों की मौत
Spread the love

पेइचिंग

पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में चक्रवात लेकिमा से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है और 16 अन्य लापता हैं। चक्रवात के कारण पूरे क्षेत्र में हर ओर तबाही का मंजर है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। लेकिमा चक्रवात इस साल चीन में आया नौवां और सबसे शक्तिशाली चक्रवात है।

शनिवार दोपहर को चक्रवात ने वेंलिंग शहर में दस्तक दी। इस दौरान 187 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, और जोरदार बारिश हुई। मरने वालों में अधिकतर योंगजिया काउंटी से हैं, जिसका प्रशासन वेनझोऊ सिटी देखता है। यहां मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन होने से नदी का मार्ग बाधित हो गया है।

बैरियर झील उफान पर है, जिसके कारण आयी बाढ़ में कई लोग बह गये। सूत्र के अनुसार चक्रवात की चपेट में आने से 33 लोग मारे गये हैं और 16 लोग लापता हैं। प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय ने बताया कि करीब 10.8 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है और झेजियांग में रहने वाले करीब 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!