ओडिशा: सीएम पटनायक ने नवल टाटा हॉकी अकादमी का किया उद्घाटन

ओडिशा: सीएम पटनायक ने नवल टाटा हॉकी अकादमी का किया उद्घाटन
Spread the love

भुवनेश्वर

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में हॉकी खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) का उद्घाटन किया। यह हॉकी अकादमी राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए टाटा स्टील, टाटा ट्रस्ट और ओडिशा सरकार की संयुक्त पहल है। मुख्यमंत्री ने टाटा स्टील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन और ओडिशा के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री तुषारकांति बेहरा की उपस्थिति में अकादमी का उद्घाटन किया। बेहरा ने कहा कि भुवनेश्वर तेजी से भारत की खेल राजधानी के रूप में उभर रहा है। एनटीएचए ओडिशा की स्थापना के साथ, राज्य के युवाओं को कम उम्र से ही गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण मिलेगा, जो खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाएगा।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!