सोशल मीडिया पर महिला को अश्लील संदेश भेजने और दुष्कर्म की धमकी के आरोप में शख्स गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर महिला को अश्लील संदेश भेजने और दुष्कर्म की धमकी के आरोप में शख्स गिरफ्तार
Spread the love

मुंबई

सोशल मीडिया पर एक महिला को कथित रूप से अश्लील संदेश भेजने और उसे दुष्कर्म की धमकी देने के मामले में 38 साल के एक व्यक्ति को यहां गिरफ्तार कर लिया गया। शख्स पर आरोप है कि उसने महिला से अश्लील विडियो भेजने की मांग की और ऐसा नहीं करने पर रेप की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी त्र्यंबक गिरि की सोशल मीडिया पर 30 वर्षीय महिला से पहचान हुई थी। महिला से दोस्ती बढ़ाने के बाद उसने कथित तौर पर उसे अश्लील वीडियो और संदेश भेजने शुरू कर दिए। अधिकारी ने बताया कि उसने कथित तौर पर महिला से भी उसे अपने अश्लील विडियो बनाकर भेजने की मांग की।

आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह ऐसा नहीं करती तो वह उससे बलात्कार करेगा। महिला की शिकायत पर नवघर पुलिस ने फोन रेकॉर्ड से गिरि का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!