उत्तराखंड : भारी बारिश के कारण बागेश्वर में ढहा मकान, एक की मौत

उत्तराखंड : भारी बारिश के कारण बागेश्वर में ढहा मकान, एक की मौत
Spread the love

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अतिवृष्टि के चलते बागेश्वर जिले में एक मकान ढह गया, जिसमें 2 लोग दब गए। इनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। दुर्घटना की खबर से गांव में चीख पुकार मच गई। क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। घटना बागेश्वर जिले की है, जहां पर गुरुवार सुबह अतिवृष्टि के चलते एक मकान ढह गया, जिसमें 2 लोग दब गए। इसमें से 1 महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया है। वहीं आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य चलाया। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि हादसा बागेश्वर के कांडा तहसील के तहत तड़के 3 से साढ़े 3 बजे के बीच हुआ। जिले में पिछले कई दिनों से भारी बरसात हो रही है। बुधवार रात को भी भारी बरसात हुई, जिससे कांडा तहसील के ढोला गांव में देव सिंह नगरकोटि का रिहायशी मकान ढह गया। मकान में देवसिंह का पूरा परिवार सो रहा था। इसमें देवसिंह का बेटा और बहू मलबे में दब गए। देवसिंह और उनकी पत्नी कौशल्या किसी तरह से इस दुर्घटना में सकुशल बच निकले। इस दौरान मलबे से नीरज को सकुशल बाहर निकाल लिया गया लेकिन उसकी पत्नी प्रेमा देवी को जब तक बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई थी। घायल नीरज को कांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!