क्राइम, भ्रष्टाचार और कम्यूनलिज्म से समझौता नहीं करेंगे

क्राइम, भ्रष्टाचार और कम्यूनलिज्म से समझौता नहीं करेंगे
Spread the love

पटना

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में झंडा फहराया। इस दौरान सभी राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार न्याय के साथ विकास के सिद्धांतों पर चलते हुए आगे बढ़ रही है और प्रदेश में कानून का राज कायम है। उन्होंने कहा कि क्राइम, भ्रष्टाचार और कम्यूनलिज्म से समझौता नहीं करेंगे। सीएम नीतीश ने कहा कि 2011 से अब तक 1 करोड़ 93 लाख लोगों को लोक सेवाओं का अधिकार कानून के तहत लाभ मिला है। लोक शिकायत निवारण कानून के तहत पांच लाख आवेदन की सुनवाई हुई है। शराबबंदी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी कानून से किसी चीज को अमल में नहीं लाया जा सकता है। उसके लिए जागरूकता अभियान जरूरी है। जिन्हें पीने की लत है वो मुझे कुछ भी कहते रहते हैं। कुछ पढ़े लिखे लोग कानून को अपना अधिकार समझते हैं जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने 2016 में शराबबंदी की। जिसके बाद 2016 से 2018 तक डब्लयूएचओ ने शराबबंदी पर सर्वे किया। 2016 में शराब के कारण 30 लाख लोगों की मृत्य हुई। शराब के सेवन के कारण युवाओं की मृत्यु दर 13.5 फीसदी रही। सीएम ने कहा कि शराब के कारण सड़क दुर्घटना, आपसी झगड़े, मिर्गी का रोग, माउथ कैंसर, लिवर का कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियां होती हैं। हिदायत देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि जो शराब को लेकर गड़बड़ करेंगे उनपर कार्रवाई होगी। सरकारी कर्मचारियों को सेवा में रहने नही दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से कतई समझौता नहीं करेंगे। रिश्तखोरी और पद का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कारवाई जारी रहेगी। सीएम ने कहा कि सभी को समझना होगा भ्रष्ट्राचार से अर्जित धन गलत होता है इसका खामियाजा भुगतना होगा। जाति आय समेत तमाम प्रमाण पत्रों के लिये लोगो को चक्कर लगाना पड़ता था लेकिन अब ऐसी स्थित नही है नई नियमावली के तहत 21 करोड़ से अधिक लोगो को लाभ मिला है।उन्होंने कहा कि घर-घर बिजली का कनेक्शन हमलोगों का लक्ष्य था उसे हम लोगों ने पूरा किया। 7 निश्चय के तहत घर घर बिजली देने का लक्ष्य रखा था दो महीने पहले ही लक्ष्य को पूरा कर लिया गया। हर घर नल का जल इसके लिये अगले साल तक काम पूरा कर लेंगे। शौचालय निर्माण इस साल के अंत तक पूरा कर लेंगे।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!