नक्सलियों के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रहा पूर्व नक्सली कमांडर

नक्सलियों के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रहा पूर्व नक्सली कमांडर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित सुकमा ले में स्वतंत्रता दिवस पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। कभी नक्सलियों के साथ मिलकर पुलिस व सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने की साजिश करने वाला शख्स अब पुलिस टीम का हिस्सा है। इतना ही नहीं नक्सलियों के इस पूर्व कमांडर ने नक्सलियों को आजादी के पर्व पर संदेश भी दिया। इतना ही नहीं उसने लोक नाट्य का प्रदर्शन भी किया। इसके लिए पुलिस अफसरों द्वारा उसे सम्मानित किया गया। सुकमा पुलिस टीम का हिस्सा अर्जुन नक्सलियों का कमांडर रह चुका है। अर्जुन पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने 8 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था, लेकिन नक्सलियों की नीति से परेशान होकर उसने लोकतंत्र पर भरोसा जताया। इसके लिए अर्जुन को सम्मानित भी किया गया। सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित एक नाटक में गाने के माध्यम से अर्जुन ने आकर्षक प्रस्तुति दी। अर्जुन को उसके बेहतर काम के लिए पुलिस विभाग ने सम्मानित भी किया गया। बचपन से लेकर अधेड़ उम्र तक नक्सलियों के लिए गांव गांव जाकर चेतन नाट्य के माध्यम से जोड़ने वाला शख्स अर्जुन ने आज नक्सलियों को हिंसा छोड़ मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की। वैसे यह नाट्य कार्यक्रम आकषर्क का केंद्र रहा। अर्जुन नक्सली कमांडर रहा चुका है उस पर 8 लाख का इनाम घोषित था। अब पुलिस के लिए काम कर रहा है। गांव-गांव में जाकर नाटक और गाने के माध्यम से नक्सलियों से अपील और ग्रामीणों को जागरूक करने का काम कर रहा है। नक्सलियों की हिंसा से समाज मे पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दे रहा है। साथ ही शिक्षा और शासन की योजनाओं को लेकर जानकारी भी दे रहा है। इससे ग्रामीणों को नक्सलियों की मंशा भी समझने में आसानी हो रही है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!