कर्नाटक: प्रेमिका ने युवक के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी

कर्नाटक: प्रेमिका ने  युवक के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी
Spread the love

बेंगलुरु

प्रेमिका के साथ मिलकर एक युवक ने बेंगलुरु में उसके पिता ही हत्या कर दी। राजाजीनगर में हुई इस हत्या के बाद हड़कंप मच गया। गिरफ्तार किए गए बेटी के प्रेमी ने कहा कि वह उसकी गर्लफ्रेंड को परेशान नहीं देख पाया इसलिए उसके पिता को मार दिया। बी.कॉम प्रथम वर्ष का छात्र प्रवीण लड़की के पिता पर नाराज था। उसने कहा कि उन्होंने उसे सार्वजनिक रूप चेतावनी देते हुए उनकी बेटी से दूर रहने को कहा था। प्रवीण ने बताया कि उसने कुछ दिनों पहले अपनी गर्लफ्रेंड को एक मोबाइल गिफ्ट किया था। वह भी उसके पिता ने उससे छीन लिया था। वह उसकी गर्लफ्रेंड को डांटते थे जो प्रवीण को अच्छा नहीं लगता था। आखिर प्रवीण ने अपनी गर्लफ्रेंड को उसके पिता की प्रताड़ना से बचाने का फैसला लिया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को 15 वर्षीय आरोपी बेटी से मिलने कोई भी रिश्तेदार नहीं पहुंचा। लड़की की मां भी घर पर ही रहीं। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पिता को चाकू नहीं मारा लेकिन वह घटना के समय वहां मौजूद थी।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!