उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, बताई बड़ी वजह

उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, बताई बड़ी वजह
Spread the love

मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। उर्मिला ने नाखुशी जताते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उर्मिला ने कहा कि मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनशीलता का एक बड़े लक्ष्य पर काम करने के बजाय मुंबई कांग्रेस में कुछ लोग आपसी लड़ाई के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
45 वर्षीय उर्मिला इसी साल मार्च में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर मुंबई से अपना उम्मीदवार बनाया था। वो बीजेपी के गोपाल शेट्टी से चुनाव हार गई थीं। उर्मिला ने कांग्रेस में शामिल होते वक्त कहा था कि राजनीति में वो ग्लैमर की वजह से नहीं आई हैं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में शामिल हुई हैं।
उन्होंने कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व पर कहा था, देश को सबको साथ में लेकर चलने वाला नेता चाहिए, ऐसा नेता जो भेदभाव नहीं करता हो। राहुल एकमात्र ऐसे नेता हैं जो सबको साथ लेकर चल सकते हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!