उ.कोरिया ने जापान के समुद्र में दागी अज्ञात मिसाइल

उ.कोरिया ने जापान के समुद्र में दागी अज्ञात मिसाइल
Spread the love

प्योंगयांग
उत्तर कोरिया ने मंगलवार को जापान के समुद्री इलाके में दो अज्ञात मिसाइलें दागी। दक्षिण कोरिया की मिडिया ने दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ स्टाफ के हवाले से यह जानकारी दी। दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ स्टाफ ने कहा, अन्य कोई मिसाइल के लांच के मद्देनज़र सेना सभी तरह की गतिविधियों पर नज़र रख रही है।
उन्होंने कहा कि मंगलवार तड़के उत्तर कोरिया के तटीय क्षेत्र से जापान के समुद्री इलाके में दो अज्ञात मिसाइल दागी गयी। मिसाइल के प्रकार या उसकी दूरी को लेकर हालांकि कोई जानकारी नहीं दी गयी। उत्तर कोरिया ने एक दिन पहले ही अमेरिका के साथ परमाणु निरस्तीकरण की बातचीत को पुन: शुरू करने की घोषणा की थी, जिसके बाद आज यह मिसाइल दागी गयी है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!