नरेन्द्र मोदी सरकार सभी वर्गों का विश्वास जीत चुकी है

नरेन्द्र मोदी सरकार सभी वर्गों का विश्वास जीत चुकी है
Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने खुद स्वीकार कर लिया है कि उनका कार्यकाल 10 हफ्ते शेष है जिसके कारण वे जनता को अधिक से अधिक प्रताड़ित करने का प्रयास कर रहे हैं। 55 महीनों तक केजरीवाल केन्द्र सरकार के ऊपर काम न करने देने का लगातार आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन दो महीने में ऐसा क्या हो गया है कि अब काम करने की सभी वाधायें दूर हो गई हैं, जबकि केन्द्र में अब भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ही सरकार है। सच्चाई यह है कि अरविन्द केजरीवाल ने साढ़े चार वर्षों तक दिल्ली के विकास के लिए कोई काम नहीं किया, जिसके कारण दिल्ली के लोगों ने निगम और लोकसभा में उनकी राजनीतिक बिदाई कर दी जिससे बौखलाये केजरीवाल आनन-फानन में लगातार झूठी घोषणायें करने लगे हैं। लेकिन दिल्ली की जनता को पता है कि उनकी घोषणाओं को अमली जामा नहीं पहना जा सकता है क्योंकि उनका कार्यकाल लगभग समाप्त हो चुका है। तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और भाजपा की संगठन शक्ति से प्रभावित होकर भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है। आप सभी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का इतनी बड़ी संख्या में प्रदेश कार्यालय पर एकत्र होना इस बात को साबित करता है कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के साथ करने में सफल हुई है। मोदी सरकार ने सभी के लिए 5 लाख तक के मुफ्त ईलाज वाली जनकल्याणकारी योजना आयुष्मान भारत को लागू किया। इस योजना को लागू करने के वक्त यह नहीं देखा गया कि लाभान्वित परिवार हिन्दू होगा या फिर अल्पसंख्यक समुदाय से होगा। सब को साथ लेकर चलने की अपनी इच्छाशक्ति के साथ भाजपा का संगठन आगे बढ़ रहा है। आयुष्मान योजना के अन्तर्गत सभी को सही ईलाज देने की साफ नीयत केन्द्र सरकार की थी, लेकिन दिल्ली में बैठी मनमानी वाली केजरीवाल सरकार ने राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित इस योजना को दिल्ली में लागू होने से जानबूझ कर रोक दिया। 2014 में जब मोदी सरकार आई तो देश ही नहीं विदेशों में भी सरकार के खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश की गई, लेकिन हमने सकारात्मकता के साथ 2014 में सबका साथ सबका विकास किया, लेकिन 2019 में हम सबका विश्वास जीतने के लिए काम कर रहे है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!