आईफा अवॉर्ड में पर्पल फेदर गाउन में नजर आई दीपिका पादुकोण
मुंबई में आईफा अवॉर्ड 2019 की शानदार शुरुआत हो चुकी है। 19 साल में पहली बार ये अवॉर्ड शो मुंबई में आयोजित हुआ है। इस अवॉर्ड शो में सलमान खान से लेकर आलिया भट्ट, सारा अली खान, शाहिद कपूर जैसे कई सितारे इसका हिस्सा बनते दिखाई दिए। वहीं, इस दौरान बॉलीवुड का क्यूट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी शामिल हुए। जब रणवीर और दीपिका अवॉर्ड शो में पहुंचे तो सबकी निगाहें उन पर थम गईं।
इस दौरान दीपिका पर्पल कलर के फेदर गाउन में क्वीन की तरह लग रही हैं। रणवीर हमेशा की तरह अपने अतरंगी अंदाज में नजर आए। उन्होंने ब्लैक कोट-पैंट पहना था। बता दें कि आईफा में दीपिका पादुकोण को फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के लिए स्पेशल बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला। वहीं, रणवीर सिंह ने फिल्म ‘पद्मावत’ के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता।