अपनी मांगों के लिए हजारों किसान दिल्ली बॉर्डर पर, पुलिस बल तैनात

अपनी मांगों के लिए हजारों किसान दिल्ली बॉर्डर पर, पुलिस बल तैनात
Spread the love

नई दिल्ली
भारतीय किसान संगठन के बैनर तले अपनी मांगों के लिए दिल्ली जाने वाले किसान शुक्रवार को दिनभर पुलिस के पहरे में रहे। सेक्टर-69 ट्रांसपोर्ट नगर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रही। शनिवार सुबह होते ही किसानों ने अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हजारों की संख्या में किसान दिल्ली बॉर्डर पर पहुंच चुके हैं। किसान यहां से दिल्ली के किसान घाट पर महाडेरा डालने के लिए रवाना होंगे। इन्हें बॉर्डर पर ही रोकने के लिए सीमाएं सील कर दी गई हैं।
हजारों संख्या में पुलिस बल दिल्ली बॉर्डर पर तैनात हैं। दिल्ली जाकर प्रदर्शनकारी वहां कृषि मंत्रालय में अधिकारियों से मुलाकात कर मांग रखेंगे। दिल्ली जाने के लिए सैंकड़ों किसान ट्रांसपोर्ट नगर में इकट्ठा हैं। पुलिस इसलिए डेरा डाले हुए है कि अगर किसान दिल्ली के लिए कूच कर गए तो रास्ते में भारी जाम की आशंका होगी। नोएडा से दिल्ली मार्ग पर यदि जाम लग गया तो उसे संभालना मुश्किल हो जाएगा। दिल्ली पुलिस भी नोएडा पुलिस के संपर्क में है।
किसान एनएच-24 से होकर जाएंगे तो इसका प्रभाव सीधा गाजियाबाद यातायात व्यवस्था पर भी पड़ेगा। भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में 15 सूत्रीय मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान दिल्ली जाएंगे। शनिवार को कृषि मंत्रालय के निदेशक एसएस तोमर के साथ इनकी वार्ता है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!