झारखंड में CM पद के लिए हो आदिवासी चेहरा: तेजस्वी यादव

झारखंड में CM पद के लिए हो आदिवासी चेहरा: तेजस्वी यादव
Spread the love

नई दिल्ली
राष्ट्रीय जनता दल की ओर से गोड्डा मेला मैदान में आयोजित संकल्प यात्रा के बाद बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद की ओर से दस से 12 सीटों पर दावेदारी पेश की जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने साफ किया कि झारखंड में सीएम पद के लिए कोई आदिवासी चेहरा हो। झारखंड राज्य का गठन आदिवासियों के लिए किया गया है। सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए सभी दलों को एकजुट होने की जरूरत है। इसके बाद ही भाजपा को देश से बाहर कर सकेंगे। केन्द्र से लेकर राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।
सरकार जिस प्रकार से नये नियम लागू कर रही है, नए टैक्स लागू कर रही है इससे आम जनता परेशान है। राजद के झारखंड प्रभारी सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव ने कहा कि राजद की संकल्प यात्रा भाजपा का नामो निशान मिटाने के लिए है। भाजपा को राज्य से ही नहीं, पूरे देश से बाहर करना है। वहीं गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि इसे दुर्भाग्य कहे या फिर संयोग, जब से वे विधायक का चुनाव हारे हैं तब से जिले में सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!