कर्नाटक : सपना हुआ सच, एक व्यक्ति को आबूधाबी में लगा 23 करोड़ का जैकपॉट

कर्नाटक : सपना हुआ सच, एक व्यक्ति को आबूधाबी में लगा 23 करोड़ का जैकपॉट
Spread the love

मंगलूरू

कर्नाटक के मंगलूरू में रहने वाले एक व्यक्ति का आबूधाबी में 23 करोड़ रूपये का जैकपॉट लगा है। मंगलूरू के 24 वर्षीय मोहम्मद फैयाज को आबूधाबी से फोन आया कि आपका जैकपॉट लगा है। फैयाज का आबूधाबी में 12 मिलियन दिरहम (करीब 23 करोड़ रुपये) का जैकपॉट लगा है। इसे लेकर फैयाज ने बताया कि इससे पहले वह छह बार लॉटरी के टिकट खरीद चुका हैं। लेकिन उसने आखिरी बार 30 सिंतबर को आबूधाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बिग टिकट लॉटरी टिकट खरीदा था। फैयाज ने बताया कि एक दिन उसे सपना आया कि उसे जैकपॉट लगा है और अगले दिन ही आबूधाबी से फोन आया कि आपका जैकपॉट लगा है।

वहीं, बिग टिकट के आयोजकों ने बताया कि कंपनी ने फैयाज को जैकपॉट जीतने की जानकारी देने के लिए चार बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उसने आखिरकार पांचवी बार फोन उठाया जिसके बाद उसे इस बात की जानकारी दी गई। फैयाज ने बताया कि वर्तमान में वह मुंबई में अकाउंटेंट की नौकरी करता है। उसके परिवार में एक बहन और एक भाई है। किडनी की बीमारी के चलते उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। उसने बताया कि वह इन पैसों का इस्तेमाल अपने भाई-बहन की पढ़ाई और घर बनवाने में करेगा।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!