TSRTC यूनियनों हड़ताल अवैध, सरकार अब उनसे कोई बात नहीं करेगी- सीएम KCR

TSRTC यूनियनों हड़ताल अवैध, सरकार अब उनसे कोई बात नहीं करेगी- सीएम KCR
Spread the love

तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन कार्पोरेशन (TSRTC) यूनियनों की ओर से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को अवैध बताते हुए राज्य सरकार ने उनकी सरकार में विलय की मांग को खारिज कर दिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार सरकार ने यह भी कहा है कि इस संबंध में हड़ताल कर रही यूनियनों से अब कोई बात नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हड़ताल के तीसरे दिन एक उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने साफ किया कि जो कर्मचारी सरकार द्वारा तय की गई अंतिम समयावधि (शनिवार शाम छह बजे) तक काम पर वापस नहीं लौटे हैं, उन्हें टीएसआरटीसी कर्मचारी नहीं माना जाएगा और ड्यूटी पर वापस नहीं लिया जाएगा।
टीएसआरटीसी के कर्मचारी इसका राज्य सरकार में विलय करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। वहीं, राज्य सरकार का रुख इस मांग के बिलकुल खिलाफ है। शुक्रवार को राज्य सरकार ने कर्मचारियों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने को कहा था। सरकार ने इसके लिए शनिवार शाम छह हजे तक का समय दिया था।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!