85 किलो वजन घटाकर FAT TO FIT हुईं भूमि-परिणीति

85 किलो वजन घटाकर FAT TO FIT हुईं भूमि-परिणीति
Spread the love

बाॅलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जो इंडस्ट्री में आने से पहले काफी मोटी हुआ करती थीं, लेकिन आज उनका नाम हॉट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। अपने फिगर को फैट से फिट बनाने के लिए इन हसीनाओं ने कड़ी मेहनत की है और आज इसका नतीजा आपके सामने हैं। इंडस्ट्री में आने के बाद इन हसीनाओं ने न केवल अपने वेट को कम किया बल्कि इनकी एक्टिंग और फैशन के भी सब दीवाने हैं। इस लिस्ट में वैसे तो सारा अली खान से लेकर आलिया भट्ट, सोनम कपूर समेत कई हसीनाएं शामिल हैं। लेकिन आज हम आपको सिर्फ परिणीति चोपड़ा और भूमि पेडनेकर के बारे में बताने जा रहे हैं। इन दोनों हसीनाओं को बीती शाम मुंबई में अलग-अलग जगहों पर देखा गया। आइए डालते हैं परिणीति और भूमि के लुक पर एक नजर फिल्म ‘दम लगाके हईशा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली भूमि पेडनेकर बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने गजब लुक के लिए जानी जाती हैं। अपनी पहली फिल्म में भूमि का वजन करीब 85 किलो था। जिसके बाद उन्होंने ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया कि हर कोई देखकर हैरान रह गया। उन्होंने वजन घटाने के साथ-साथ स्लिम फिगर मेंटेन किया है। इन दिनों वह अपने परफेक्ट फिगर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। बीती शाम भूमि को जुहू में देखा गया। इस दौरान व्हाइट शर्ट और डेनिम शाॅर्ट्स में स्टाइलिश दिखीं। इन तस्वीरों में वह अपनी हाॅट लेग्स फ्लाॅन्ट कर रही हैं। न्यूड मेकअप, ओपन हेयर्स और ब्लैक शेड्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने ब्राउन कलर हैंड बैग कैरी किया था। लेटेस्ट तस्वीरों में भूमि की खूबसूरती देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।भूमि वजन कम करने के साथ-साथ फिटनेस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। उनका फैट टू फिट लुक काफी काबिलेतारीफ है। काम की बात करें तो भूमि जल्द ही फिल्म सांड की आंख में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू हैं। यह फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह पति,पत्नी और वो, भूत पार्ट वन:द हाॅन्टेड शिप और बाला में नजर आएंगी। वहीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की बात करें तो वह इंडस्ट्री में आने से पहले बहुत सिंपल और काफी मोटी हुआ करती थीं। इंडस्ट्री में एंट्री पाने के लिए उन्होंने न सिर्फ अपना वजन कम किया, बल्कि इसे मेंटेंन भी किया है। कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनका वजन 86 किलो था और उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए करीब 28 किलो वजन कम किया था।
वहीं फिट होने के बाद परिणीति स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। हर इवेंट में उनका स्वैग देखते ही बनता है। सोमवार शाम इस एक्ट्रेस को खार में ओल्ड धर्मा ऑफिस के बाहर देखा गया। इस दौरान परिणीति व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक डेनिम शाॅर्ट्स में बेहद स्टनिंग लुक में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक जैकेट भी कैरी की थी, जिसे एक्ट्रेस ने हाथ में थामा था। स्टाइलिश ब्लैक शेड्स, मिनिमल मेकअप में वह काफी खूबसूरत दिखीं। ऑफिस के बाहर परिणीति ने मीडिया को कई पोज दिए। इस लुक में वो इतनी कमाल लग रही थीं कि सभी उन्हें देखते ही रह गए। काम की बात करें तो परिणीति ने हाल ही में फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में उनके साथ अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी जैसे स्टार्स। इसके अलावा परिणीति जल्द साइना नेहवाल की बॉयोपिक में नजर आने के लिए तैयार हैं। इन दोनों फिल्मों के अलावा वह ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में हैं।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!