भौतिकी के क्षेत्र में जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडिएर क्यूलॉज को मिला नोबेल
नोबेल पुरस्कारों की मंगलवार को भौतिकी के क्षेत्र में विजेताओं की घोषणा की गई। ब्रह्मांड के राज खोलने के लिए जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडिएर क्यूलॉज को इस बार भौतिकी के नोबेल से नवाजे जाने की घोषणा की गई है।
जेम्स पीबल्स को भौतिक ब्रह्माण्ड विज्ञान में सैद्धांतिक खोज के लिए और मिशेल मेयर और डिडिएर क्यूलॉज को संयुक्त रूप से एक्सोप्लैनेट की खोज के लिए दिया गया है।