हैदराबाद की हुसैन सागर झील का नाम हुआ ‘जय श्री राम सागर’, पढ़ें किसने बदला नाम

हैदराबाद की हुसैन सागर झील का नाम हुआ ‘जय श्री राम सागर’, पढ़ें किसने बदला नाम
Spread the love

हैदराबाद : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हुसैन सागर झील का नाम ‘जय श्री राम सागर’ झील हो गया है। यह हम नहीं बल्कि गूगल मैप पर दिख रहा है। इस बात पर लोगों ने नाराजगी भी जताई। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर एक बहस भी छिड़ गई। पढ़ें क्या है पूरा मामला।

दरअसल, एक अजीब घटना में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिष्ठित मूर्ति के लिए प्रसिद्ध हैदराबाद की हुसैन सागर झील कई दिनों तक गूगल मैप्स पर ‘जय श्री राम सागर’ के रूप में दिखाई दी। टेक कंपनी द्वारा अब इसे ठीक कर दिया गया है।

लोग यह देखकर हैरान हो रहे थे कि हुसैन सागर झील का नाम ‘जय श्री राम सागर’ क्यों दिखाई दे रहा है। इसके खिलाफ लोगों ने अपना गुस्सा ट्विटर पर जताया।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “यह हैदराबाद की हुसैन सागर झील है। अचानक यह ‘जय श्रीराम सागर’ बन गई है और मुझे आश्चर्य है कि गूगल ने इसे किसी भी प्रकार से एडिट नहीं किया।”

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!