बिहार पुलिस ने मोस्टवांटेड विशाल सिंह को सदस्यों के साथ किया गिरफ्तार

बिहार पुलिस ने मोस्टवांटेड विशाल सिंह को सदस्यों के साथ किया गिरफ्तार
Spread the love

गोपालगंज:

बिहार की गोपालगंज पुलिस एसटीएफ ने यूपी पुलिस की मदद से जिले के मोस्टवांटेड अपराधी विशाल सिंह को उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 8 मोबाइल फोन भी जब्त किया है जिससें अपराधियो द्वारा रंगदारी की मांग की जाती थी। कुख्यात विशाल सिंह के ऊपर अकेले गोपालगंज जिले में कुल 22 बड़े अपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी तलाश यूपी के देवरिया और सीवान पुलिस को भी थी।
इस अपराधी की गिरफ़्तारी पुलिस के लिए कितनी बड़ी चुनौती थी इस बात से अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गिरफ़्तारी के बारे मीडिया को सूचना देने के लिए खुद सारण DIG गोपालगंज पहुंच गए।

सारण डीआईजी विजय कुमार वर्मा ने बताया कि कुख्यात विशाल सिंह के अलावा इसके गिरोह के शार्प शूटरों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गए अपराधियो में विशाल सिंह, मटिहनिया, मीरगंज थाना, शम्भू सिंह बालाहाता उचकागांव थाना, प्रदीप यादव देवरिया, यूपी , मुन्नू कुमार सिंह, बड़हरा भोरे और बीरेन्द्र प्रताप सिंह बड़हरा भोरे शामिल हैं।

डीआईजी ने अनुसन्धान के प्रभावित होने की वजह से यह नहीं बताया कि इन अपराधियों की गिरफ़्तारी कहां से हुई है लेकिन उन्होंने कहा कि कुख्यात विशाल सिंह ने हथुआ अनुमंडल के कई बड़े हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके आलवा इसके ऊपर हत्या, रंगदारी के कुल 22 मामले दर्ज हैं। इस अपराधी की तलाश यूपी के देवरिया पुलिस को भी थी। हाल के दिनों में विशाल सिंह ने मीरगंज के कई व्यवासयियो से रंगदारी की मांग की थी और मांग पूरी नहीं होने पर कई व्यवासयियों को उसने गोली मार कर घायल भी किया था।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!