बिहार: महिलाओं ने सूर्य देव को अर्घ्य देकर महापर्व छठ का किया समापन

बिहार: महिलाओं ने सूर्य देव को अर्घ्य देकर महापर्व छठ का किया समापन
Spread the love

पटना:

महिलाओं ने रविवार सुबह सूर्य देव को अर्घ्य देकर चार दिन के महापर्व छठ का समापन किया। सुबह से ही छठ पूजा के लिए घाट पर लोगों की भीड़ जमा थी। आज 3 नवंबर (उषा अर्घ्य) सूर्योदय का समय- 06:34 बजे था। छठी मैया और सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के बाद ही महिलाओं ने छठ का प्रसाद खाकर व्रत खोला। अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने सूर्य देव और छठी मैया से मनोकामना पूर्ति हेतु प्रार्थना की।

छठ पूजा का समापन सप्तमी तिथि को किया जाता है। इस दिन छठ घाट पर पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को पवित्र जल से अर्घ्य दिया जाता है और सूर्य देव तथा छठी मैया से मनोकामना पूरी करने की कामना की जाती है। लोगों ने आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सूर्य देव से प्रार्थना की और प्रसाद ग्रहण किया।

छठ पूजा की सामग्री में बांस की 3 बड़ी टोकरी, बांस या पीतल के बने 3 सूप, थाली, दूध और ग्लास, चावल, लाल सिंदूर, दीपक, नारियल, हल्दी, गन्ना, सुथनी, सब्जी और शकरकंदी, नाशपती, बड़ा नींबू, शहद, पान, साबुत सुपारी, कैराव, कपूर, चंदन और मिठाई, प्रसाद के रूप में ठेकुआ, मालपुआ, खीर-पुड़ी, सूजी का हलवा, चावल के बने लड्डू।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!