भूकंप के तेज झटकों से हिला ईरान, 5 लोगों की मौत

भूकंप के तेज झटकों से हिला ईरान, 5 लोगों की मौत
Spread the love

तेहरान

ईरान बीती रात भूकंप के तेज झटकों से हिल उठा है। इस भूकंप की तीव्रता 5.9 बताई जा रही है। उत्तर-पश्चिमी ईरान में रात में आए भूकंप ने भारी तबाही और नुकसान किया है। भूकंप में शुक्रवार को पांच लोगों की मौत हो गई और 120 घायल हो गए हैं। मीडिया के अनुसार देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप, ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में रात 2 बजकर 20 बजे आया। इसमें कहा गया है कि भूकंप का केंद्र दो किलोमीटर (1.2 मील) की गहराई पर था।

भूकंप अपेक्षाकृत मजबूत था और कई लोगों को आधी रात में घबराहट में अपने घरों से बाहर भागना पड़ा। अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 5.8 बताई है और इसका केंद्र 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर बताया है। वहीं यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) ने कहा कि भूकंप को करीब 20 मिलियन लोगों ने महसूस किया। उसके मुताबिक भूकंप की गहराई 10 किमी (6.2 मील) थी। बता दें, ईरान भूकंप को लेकर एक संवेदनशील क्षेत्र है, यहां औसतन एक दिन में एक भूकंप महसूस किया जाता है। 2003 में, 6.6 तीव्रता के भूकंप ने ऐतिहासिक बाम शहर को तबाह कर दिया, जिसमें 26,000 लोग मारे गए थे।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!