अयोध्या मामला : राज्यपाल व CM रावत ने SC के फैसले का किया स्वागत

अयोध्या मामला : राज्यपाल व CM रावत ने SC के फैसले का किया स्वागत
Spread the love

देहरादून

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और लोगों से शांति और सछ्वावना बनाए रखने की अपील की। राज्यपाल ने कहा कि शीर्ष न्यायालय के फैसले का हम सभी को सम्मान करना चाहिए किसी को भी देश का माहौल नहीं बिगाड़ना चाहिए। हर वर्ग को इस फैसले का स्वागत करना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार सांप्रदायिक हिंसा फैलाने का प्रयास करता है? तो देश के जागरूक नागरिक होने के नाते लोगों को नजदीकी पुलिस थाने में जाकर पुलिस को सूचित करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर अपने संदेश में कहा इस फैसले का मतलब न जीत है और न हार है। उन्होंने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस ऐतिहासिक फैसले को सुनाने के लिए उच्चतम न्यायालय की पांच सदस्यों वाली पीठ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 206 साल से लटके इस मामले पर शीर्ष अदालत का यह फैसला ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह मुद्दा एक विवाद का कारण बना रहा, जिसके कारण कई बार देश में सांप्रदायिक हिंसा भी हुई। उन्होने कहा कि आज के इस फैसले के बाद राम मंदिर निर्माण को लेकर देश में कोई विवाद नहीं होगा।

सवोच्च न्यायालय का फैसला देश की जनता ने स्वीकार किया है। इस मौके पर त्रिवेन्द्र ने उत्तराखंड सहित देश की जनता को बधाई देते हुए समाज में शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पूरे देश की जनता इस फैसले का इंतजार कर रही थी। केन्द्र सरकार एवं विपक्ष ने पहले ही कह दिया था कि उच्चतम न्यायालय का जो भी फैसला होगा सभी को मान्य होगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के पक्ष में अदालत का यह फैसला ऐतिहासिक फैसला है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!