दिल्ही: सोने की तस्करी करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

दिल्ही: सोने की तस्करी करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
Spread the love

सीमा शुल्क अधिकारियों ने दो व्यक्तियों को कथित रूप से सोने की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार आरोपी अन्य माध्यमों के अलावा अपनी घड़ी में सोना छिपा कर लाए थे। आरोपियों को बैंकाक से लौटने पर मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। उनके सामान की सघन जाँच किए जाने के बाद सोने के दो कड़े, दो चेन और घड़ी में छिपाकर लाए गए सोने के दो गोल चक्के बरामद किए गए। बयान के अनुसार जब्त किए गए सोने का कुल वजन 685 ग्राम और मूल्य 25.85 लाख रुपए है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!