किसानो को गुणवत्ता युक्त उर्वरक,बीज उपलब्ध कराने चलेगा 30 नवम्बर तक सघन अभियान

किसानो को गुणवत्ता युक्त उर्वरक,बीज उपलब्ध कराने चलेगा 30 नवम्बर तक सघन अभियान
Spread the love

विकासखंड वार अधिकारियों के दलो का किया गठन

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने जिले के किसानो को गुणवत्ता युक्त उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए विकासखंडवार दलो का गठन किया है। कलेक्टर ने गठित दल को निर्देशित किया है कि वे  15 नवम्बर से 30 नवम्बर तक गुण नियंत्रण हेतु सघन अभियान चलाए। जिले में उपलब्ध सभी उर्वरक कंपनी के स्कंध से नमूना लिये जाए किसी भी कंपनी छूटे न। इस कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर न हो।    कलेक्टर ने गठित दल में शामिल योगेन्द्र बेड़ा, राजीव यादव, जेएल कास्दे, व्हीपी रघुवंशी सहित समस्त वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे प्रतिदिन खाद, बीज, कीटनाशक के लिए गये नमूने की जानकारी, निरीक्षण किये गये दुकानो, विनिर्माण इकाई की संख्या की जानकारी उप संचालक कृषि को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने दल में शामिल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आदेश में उल्लेखित निर्देशो का अक्षरश: पालन करना सुनिश्चित करें।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!