बुर्किना फासो के चर्च में हमला, 14 लोगों की मौत व कई घायल

बुर्किना फासो के चर्च में हमला, 14 लोगों की मौत व कई घायल
Spread the love

पूर्वी बुर्किना फासो के एक गिरजाघर में हुए हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। यहां श्रद्धालुओं को निशाना बना कर इस साल कई हमले किए गए हैं। एक सरकारी बयान में कहा गया कि नाइजर से लगती सीमा के पास हैनतोकुउरा शहर में रविवार की प्रार्थना के दौरान हथियारों से लैस अज्ञात लोगों ने‘प्रोटेस्टेंट’ गिरजाघर पर हमला किया। दुर्भाग्य से इस हमले में 14 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। सुरक्षा सूत्र ने बताया कि सैनिक हमलावरों की तलाश कर रहे हैं। हमलावर घटना को अंजाम दे कर स्कूटर से फरार हो गए थे। गौरतलब है कि इस पश्चिमी अफ्रीकी देश में फरवरी से ईसाई समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले हुए हमलों में 21 लोगों की जान जा चुकी है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!