मैक्सिको : चिहुआहु में दर्दनाक सड़क हादसा, 13 लोगों की मौत
मैक्सिको के चिहुआहु प्रांत में गुरुवार को यात्रियों से भरी एक बस पुल के बीम से जा टकराई जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी और 50 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना डेलिसियस-सौसीलो राजमार्ग पर हुई। मीडिया के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस पुल के बीम से टकरा जाने के बाद पलट गयी। जिसके कारण बस में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि 32 लोगों को अस्पताल में भतीर् कराया गया। जिसके बाद तीन लोगों की अस्पताल में मौत हो गयी। मैक्सिको में प्रत्येक वर्ष करीब चार लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिसमें लगभग 16 हजार लोगों की मौत हो जाती है।