मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि वो देश के साथ हैं या फिर देश के टुकड़े चाहने वालों के साथ – मनोज तिवारी

मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि वो देश के साथ हैं या फिर देश के टुकड़े चाहने वालों के साथ – मनोज तिवारी
Spread the love

जे.एन.यू में देश विरोधी नारे लगाने वालें छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य समेत कई अन्य छात्रों के खिलाफ आज पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कहा कि अभी भी दिल्ली सरकार से देशद्रोह के सेक्शन पर अप्रूवल नहीं आया है और मामले से जुड़ी फाइल दिल्ली सरकार के  गृह विभाग के पास है इसलिए कोर्ट ने सुनवाई 19 फरवरी तक टाल दी है। इस पर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की मंशा पर सवाल उठाते हुये कहा कि देश के टुकड़े टुकड़े चाहने वाले गैन्ग के लोगों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री किस हद तक जा सकते है, यह बात आज दिल्ली की जनता के सामने आ चुकी है। माननीय न्यायलय के सामने तथ्य स्पष्ट हो चुके है जिसके आधार पर देशद्रोह का मुकदमा चलना है लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री देशद्रोहियों के समर्थन में उतर आये है और जानबूझ कर दलगत राजनीतिक करते हुये केस चलाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। सुनवाई कर रही पीठ ने भी कहा है कि यह दिल्ली सरकार पर निर्भर है कि वह मौजूदा नियमों, नीति, कानून और तथ्यों के अनुसार यह फैसला लें कि मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी दी जाए या नहीं। तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री का एक तरफ देशभक्ति का नाटक करना और दूसरी तरफ देश द्रोहियों का साथ देना, यह दोनों बात जनता को भली प्रकार से समझ में आती है। भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित है और राष्ट्रधर्म को अपनाते हुये देशद्रोहियों को सजा दिलावाने के लिए संकल्पित है। तिवारी ने कहा केजरीवाल नहीं चाहते कि कन्हैया कुमार पर कार्यवाही हो जिसका सबसे बड़ा साक्ष्य आम आदमी पार्टी के नेताओं की कन्हैया से नजदीकी के साथ-साथ, खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री का जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने वालों का समर्थन करना है। दिल्ली की जनता द्वारा चुना गये प्रतिनिधि और सवैंधानिक पद पर बैठने के बावजूद केजरीवाल का यह आचरण निंदनीय है। देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाले गैन्ग का संरक्षण कर केजरीवाल ने देश व दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात किया है। संवैधानिक संस्थाओं व संविधान में आस्था न रखने वाले केजरीवाल देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री होगें। राजनीति एक तरफ है और राष्ट्रवाद एक तरफ राजनीति के लिए राष्ट्रवाद की बलि देने का काम मुख्यमंत्री केजरीवाल कर रहे है इसलिए दिल्ली भाजपा यह मांग करती है कि जेएनयू देश द्रोह के मामले पर केजरीवाल जल्द से जल्द दिल्ली पुलिस को जरूरी अनुमति दे अन्यथा देश व दिल्ली की जनता देश द्रोहियों का साथ देने के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल को कभी माफ नहीं करेगी। दिल्ली में भाजपा के सत्ता में आने के बाद देश के टुकड़े टुकड़े चाहने वालों को जेल भेजा जायेगा।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!