जापानी PM का भारत दौरा रद्द होने पर बोलीं ममता- देश के लिए काला धब्बा

जापानी PM का भारत दौरा रद्द होने पर बोलीं ममता- देश के लिए काला धब्बा
Spread the love

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए. के. अब्दुल मोमिन द्वारा अपनी भारत यात्रा रद्द किए जाने के एक दिन बाद अब जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपनी भारत यात्रा टाल दी है। जापान पीएम शिंजो आबे द्वारा अपने भारत दौरे को रद्द करने पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए काला धब्बा है। ऐसा माना जा रहा है कि असम में नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जापान प्रधानमंत्री शिंजो आबे की भारत यात्रा रद्द की है। हालांकि भारत सरकार ने इसे खारिज किया है और कहा कि दोनों देशों की आपसी सहमती से दौरा को शिफ्ट किया गया है। गुवाहाटी में 15-17 दिसंबर को तय भारत-जापान शिखर सम्मेलन होना था। आबे की यात्रा रविवार से शुरू होने वाली थी। आबे 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले थे। दोनों नेताओं की बैठक असम के गुवाहाटी में होनी थी, जहां फिलहाल विवादास्पद नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोगों का विरोध प्रदर्शन हिंसक होने के बाद असम में सेना को भेजना पड़ा है। आबे की निर्धारित इस यात्रा पर पुनर्विचार इन विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर ही हो रहा है। विदेश मंत्रालय से इस बारे में संपर्क किया तो अधिकारियों ने इससे संबंधित प्रश्न के जवाब नहीं दिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि हमारे पास साझा करने के लिए कोई अपडेट नहीं है।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!