राहुल गांधी महिलाओं का सम्मान नहीं करते माफी मांगे – पूनम झा
दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष शाजिया इल्मी ने राहुल गांधी के रेप इन इण्डिया बयान की तीखी आलोचन करते हुये कहा कि राहुल गांधी को संसद की गरीमा का ध्यान रखना चाहिए था जो उन्होनें नहीं रखा। उनके बयान से देश की करोड़ो महिलाओं का अपमान हुआ है। भारत में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम राहुल गांधी ने इससे पहले भी कई बार किया है। भारत को रेप इन इण्डिया कहना अपने ही देश की महिलाओं का अपमान है जिसके लिए उन्होनें महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। भारतीय संस्कृति में महिलाओं के लिए यत्र पुज्यते नारी, रमन्ते तत्र देवता जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया हैं जिसका ज्ञान राहुल गांधी को नहीं है। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा पूनम पाराशर झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का महिला विरोधी चेहरा जनता के सामने है, जिस पार्टी के अध्यक्ष रह चुके व्यक्ति की सोच इतनी निम्न स्तर की है कि वो देश की महिलाओं को लेकर ऐसे बयान दे रहा है जिससे हमारे देश की छवि विदेशों तक खराब हो रही है। कांग्रेस का चाल चरित्र व चेहरा जनता पहले ही समझ चुकी है जिसकी वजह से आज कांग्रेस का जनादेश लगातर घट रहा है। राहुल गांधी के बयान से यह साफ समझा जा सकता है कि वो महिलाओं के सम्मान को लेकर कितने गम्भीर है। महिलाओं का अपमान दिल्ली भाजपा कभी नहीं सहेगी, हम राहुल गांधी को चेतावनी देते है कि वो देश की महिलाओं से माफी मांगे अन्यथा हम उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगें। मीडिया पैनेलिस्ट निगत अब्बास ने कहा कि राहुल गांधी को अपने बयान के लिए देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। उनके बयान ने चाणक्य का कथन सत्य कर दिया है कि एक विदेशी माता से उत्पन्न सन्तान कभी भी देशहित और राष्ट्रप्रेम की अनुगामी नहीं हो सकती है। चाणक्य के इस कथन का अर्थ आज राहुल गांधी की राजनीति देख कर साफ पता चल जाता है। रेप इन इण्डिया जैसा घिनौना वक्तव्य दे कर उन्होंने देश के प्रति अपनी ओछी मानसिकता एक बार फिर से दिखा दी है।