उत्तराखंड : हिमालयी क्षेत्र में आए बर्फीले तूफान से शून्य से नीचे पहुंचा पारा

उत्तराखंड : हिमालयी क्षेत्र में आए बर्फीले तूफान से शून्य से नीचे पहुंचा पारा
Spread the love

उत्तराखंड में शीतलहर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पारा लगातार गिर रहा है और बर्फीली हवाएं हाड़ कंपा रही है। वहीं आज शनिवार को राजधानी देहरादून समेत आसपास के इलाकों में धूप खिली रही। हालांकि सुबह के वक्त यहां खासी ठंड रही। देहरादून सहित ऋषिकेश, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, हल्द्वानी में सुबह कोहरा छाया रहा। बाद में धूप खिली, लेकिन सर्दी से लोग परेशान रहे। चमोली जिले के गोपेश्वर में शनिवार की सुबह तापमान चार डिग्री रहा। जोशीमठ में दो डिग्री रहा। बदरीनाथ धाम में तापमान माइनस छह डिग्री, हेमकुंड में माइनस 13 डिग्री, सतोपंथ में माइनस 14 डिग्री, घाट विकास खंड के रामणी गांव में माइनस एक डिग्री, पोखरी के मोहनखाल क्षेत्र में एक डिग्री, लोहाजंग में एक डिग्री और पाणा-ईराणी माइनस दो डिग्री तापमान रहा। रुद्रप्रयाग जिले में आज मौसम सुहावना रहा। यहां धूप खिली हुई है। जनपद में केदारनाथ के अलावा अन्य जगहों पर तापमान सामान्य है। टिहरी जिले सुबह से धूप खिली है। बड़कोट यमुनोत्री घाटी में सुबह से चटख धूप खिली हुई है। रुद्रपुर तराई में शनिवार को फिर लोग कोहरे से ठिठुरते रहे। तराई में कोहरे का प्रकोप जारी है। रुद्रपुर में घने कोहरे से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। बीते शुक्रवार को धूप ने लोगों को ठंड से हल्की राहत दी। लेकिन शनिवार की सुबह घने कोहरे ने सफेद चादर ओढ़ ली। सड़कों पर स्कूली बच्चे ठिठुरते हुए स्कूलों को जाते दिखे। उधर, कोहरे का असर रेल व रोडवेज बसों पर भी पड़ा। नियत समय से देरी पर रेल व बसें पहुंची।

Admin

Admin

9909969099
Right Click Disabled!